मूक बधिर बच्चो के साथ मनाया राजा ने जन्मदिन

मुलताई। जिला पंचायत सदस्य राजा पवार ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मूक बधिर बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चो को कम्बल बांटे और उन्हें भोजन भी परोसा। इस आयोजन में विधायक चन्द्रशेखर देशमुख,  जिला पंचायत अध्यक्ष सुरजलाल जावलकर, राजेश पाठक, चिंटू खन्ना सहित अन्य भाजपा नेता एवम् ग्रामीण उपस्थित थे।

इधर जन्मदिन होने के बावजूद राजा पवार सुबह से कल सिलेंडर फटने वाली दुर्घटना में मृत हुए युवक अशोक पवार का पोस्टमार्टम करवाया और 11 बजे तक वही रहे,इधर उनके समर्थक उनका इन्तजार करते रहे, लेकिन उन्होंने कहा की जन्मदिन से ज्यादा मायने किसी के दुःख में शरीक होना मदद करना होता है।

Source : राकेश

4 + 10 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]